5 मई 2023 - 17:46
अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार का सऊदी अरब दौरा, ईरान के परमाणु कार्यक्रम का मुद्दा भी चर्चा में

अमरीका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जैसे सोलिवान शनिवार को सऊदी अरब का दौरा कर रहे हैं जहां उनकी मुलाक़ात सऊदी अधिकारियों के साथ ही इमारात और भारत के अधिकारियों से भी तय है।

सोलिवान ने गुरुवार को एक इंटरव्यू में कहा कि इस दौरे में सऊदी क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान से मुलाक़ात का कार्यक्रम है जबकि इसी दौरान भारत और इमारत के अधिकारी भी सऊदी अरब की यात्रा पर होंगे और फ़ार्स खाड़ी और भारत के बीच सहयोग के विषयों पर चर्चा होगी और अमरीका तथा क्षेत्र के अन्य मुद्दों के बारे में भी बात होगी।

सोलिवान ने कहा कि यमन के हालात के बारे में भी बात की जाएगी और इस इलाक़े के बारे में अमरीका की प्रतिबद्धता अडिग है क्योंकि यहां अमरीका के स्ट्रैटेजिक हित मौजूद हैं।

अमरीकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने ईरान के परमाणु समझौते के बारे में कहा कि हम अब बभी कूटनैतिक समाधान की कोशिश कर रहे हैं और हमारी कोशिश रहेगी कि ईरान परमाणु हथियार हासिल न कर सके।

ज्ञात रहे कि ईरान शुरू से कह रहा है कि परमाणु हथियार बनाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है क्योंकि ईरान के रक्षा रणनीति में परमाणु हथियारों के लिए कोई स्थान नहीं है और सुप्रीम लीडर के फ़तवे के अनुसार ईरान परमाणु हथियार बनाने, रखने और इस्तेमाल करने को हराम समझता है।

सोलिवान ने कहा कि 2015 के परमाणु समझौते से अमरीका का बाहर निकलना ट्रम्प सरकार की बहुत बड़ी ग़लती थी।

342/